{"_id":"5f721c4b8ebc3e9b8d7074eb","slug":"bike-riding-miscreants-looted-70-thousand-in-broad-daylight-banda-news-knp58536933","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 70 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 70 हजार लूटे
विज्ञापन
अतर्रा। थाने से कुछ दूर स्थित बांदा रोड पर बीते सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने गल्ला व्यापारी की दुकान में धावा बोलकर गोलक उठा ले गए। व्यापारी के मुताबिक लगभग 70 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात बदमाश ले गए हैं।
गल्ला व्यापारी ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोपहर बदमाशों ने उसे धमकाकर डरा दिया। गोलक उठाकर फरार हो गए। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बदमाशों की तलाश में नाकेबंदी भी कराई। व्यापारी के मुताबिक, कैश के साथ बैंक पासबुक भी ले गए हैं। थाना इंसपेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सुरागरशी के साथ आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
उधर, गैस एजेंसी में बदमाशों ने लूट की कोशिश की। एजेंसी संचालक वंदना गौतम पत्नी शिवलोक रंजन गौतम ने बताया कि अतर्रा के पथरा गांव में उनकी इंडेन गैस एजेंसी है। इसका संचालन उनके पति एवं भतीजा श्रवण मिश्रा करते हैं। बताया कि बीते रविवार की रात लगभग एक बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एजेंसी का दरवाजा तोडने का प्रयास किया। शोर मचाने पर भाग निकले। थाना इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।