फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike riders snatched the student's mobile

Banda News: बाइक सवारों ने छात्रा का मोबाइल छीना

Tue, 21 Feb 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riders snatched the student's mobile
बाइक सवारों ने छात्रा का मोबाइल छीना
विज्ञापन

- जेल रोड की घटना, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। लाइब्रेरी जा रही छात्रा का मोबाइल दिनदहाड़े बाइक सवार युवक छीनकर भाग निकले। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाले, लेकिन बाइक सवारों का सुराग नहीं लगा।
शहर के कटरा मोहल्ला निवासी रागिनी तिवारी (16) मंगलवार सुबह घर से पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रही थी। जेल रोड पर मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। इस पर वह बैग से मोबाइल निकालकर बात करने लगी। तभी अपाचे बाइक सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और झील का पुरवा की ओर भाग निकले। घटना के बाद छात्रा के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले, लेकिन नतीजा सिफर रहा। छात्रा रागिनी ने बताया कि बाइक चालक काली शर्ट पहने था। शहर कोतवाल श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed