{"_id":"65d7a7cf2b47049fb50bbf66","slug":"bike-lost-control-due-to-dog-coming-in-front-one-dead-banda-news-c-212-1-sknp1006-107375-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कुत्ता सामने आने से बाइक बेकाबू, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कुत्ता सामने आने से बाइक बेकाबू, एक की मौत
विज्ञापन
अतर्रा। सड़कों पर घूम रहे आवारा जानवर जान लेवा साबित हो रहे हैं। गुरुवार को तेज रफ्तार बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गिर गए। एक की मौके पर ही मौत हहोगई, जबकि दूसरा घायल हो गया। इलाकाई लोगों ने आवारा जानवरों की धरपकड़ न किए जाने पर रोष जताया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कुसमा गांव निवासी धीरेंद्र कुमार (38) अपने रिश्तेदार राजकारण (65) के साथ गुरुवार की रात करीब आठ बजे कस्बे से बाजार कर वापस बाइक से घर जाते समय आऊ गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक अनियंत्रित हो जाने से दोनों लोग गिरकर गंभीर घायल हो गए। बाइक में पीछे बैठे राजकरण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने शव व घायल को सीएचसी पहुंचाया। घायल बाइक चालक धीरेंद्र का इलाज किया जा रहा है।
मृतक राजकरण खेती-किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी शिवकांति सहित दो बच्चे छोड़ गया है। अस्पताल की सूचना पर थाना अतर्रा पुलिस सीएचसी में पहुंची हुई है। इलाकाई लोगों का कहना है कि अन्ना गोवंश व कुत्ते आदि जानवरों का सड़क पर झुंड लगा रहता है। इससे आए दिन सड़क हादसे होते रहते हैं। जानवरों की धरपकड़ की जानी चाहिए।