फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike fell into Khanti, one dead, another injured

Banda News: बाइक खंती में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 20 Apr 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into Khanti, one dead, another injured
बांदा। सामने से आए ट्रक की रोशनी पड़ने पर चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक बेकाबू होकर खंती में गिर गई। इस हादसे में चाचा-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पुरवा निवासी कमलेश (35) भतीजे सुनील (18) के साथ निमंत्रण में बेर्राव गांव गए थे। वहां से दोनों लौट रहे थे। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम मोड़ पर सामने से आए ट्रक की रोशनी पड़ने से चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बेकाबू बाइक खंती में गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कमलेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुनील को भर्ती कराया गया है। चचेरे भाई कैलाश ने बताया कि कमलेश के तीन पुत्र हैं। पत्नी कल्ली है। तीन भाइयों में छोटा था। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed