फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike fell into a ditch, brother-in-law died, brother-in-law injured

बाइक खाईं में गिरी, बहनोई की मौत, साला घायल

Wed, 04 Dec 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike fell into a ditch, brother-in-law died, brother-in-law injured
बांदा। खाई में बाइक गिरने से युवक की मौत हो गई और साथ में बैठा साला गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतक की डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के करमाडाड़ी गांव का दिनेश लाल (20) पुत्र भोला यादव अपनी ससुराल कालिंजर थाना क्षेत्र स्थित गड्डिहा गांव सोमवार को शाम बाइक पर अपने साले मुलायम यादव (25) पुत्र शिवराम के साथ लौट रहा था। गांव के नजदीक बाइक सड़क किनारे खाईं में जा गिरी। दिनेश की वहीं मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के मामा कुन्नू यादव ने बताया कि दिनेश की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अंजू के साथ हुई थी। वह सूरत में मजदूरी करता था। दो दिन पूर्व गांव आया था। उधर, मंगलवार को शाम पपरेंदा से करीब दो किलोमीटर आगे बांदा रोड पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार राजीव कुमार वर्मा (40) पुत्र शंभू राम निवासी पपरेंदा गंभीर रूप से घायल हो गया। पपरेंदा चौकी प्रभारी नरेशचंद्र निगम ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। बाइक सवार बाल-बाल बच गए। संवाद न्यूज एजेंसी नरैनी के मुताबिक सढ़ा गांव की गोमती (16) पुत्री चुन्नीलाल दोपहर बाद साइकिल पर खेत से घर लौट रही थी। गांव के नजदीक पिकअप जीप से टकरा गई। पिकअप चालक ने उसे अपने वाहन से सीएचसी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed