फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver killed in bus collision, two injured

बस की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत

Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike driver killed in bus collision, two injured
बांदा। प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई, पीछे बैठे बहनोई और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव का संतोष कुमार (25) बुधवार की देर शाम एमपी के टीकमगढ़ निवासी बहनोई महेंद्र कुमार (30) और बिसंडा के मझीवांसानी गांव निवासी साला राजाभइया (18) के साथ लौट रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के ददरिया गांव के पास बबेरू से बांदा की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। संतोष की मौके पर मौत हो गई। महेंद्र और राजा भइया गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान अकबर हुसैन और परिजनों ने बताया कि संतोष की बहन सोना की शादी इसी माह हुई थी। उसी की उधारी चुकाने के बाद तीनों एक ही बाइक से बाजार करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता रामकुमार ने बताया कि पुत्र संतोष की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे पत्नी श्यामबाई और एक पुत्री छोड़ गया है। वह मुंबई स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पिछले वर्ष लॉकडाउन में घर लौटा था। तब से खेतीबाड़ी में हाथ बंटाने लगा था। वहीं, हादसे के बाद बस में बैठे यात्री उतरकर दूसरे वाहनों से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed