फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Bike driver dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 01 Jan 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to vehicle collision
बांदा। राष्ट्रीय राजमार्ग में चार पहिया वाहन से कुचलकर शुक्रवार को बाइक चालक युवक की मौत हो गई। साथ में बैठी पत्नी और सास गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक युवक खेती किसानी का काम करता था और पत्नी को मायके छोड़ने जा रहा था। हेलमेट न लगाने से सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र शिवकुमार शुक्रवार को दोपहर पत्नी शिवप्यारी (30) और अपनी सास रानी (60) पत्नी चंद्रपाल को बाइक पर बैठाकर बिसंडा थाना क्षेत्र के देवरार गांव अपनी ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन

बांदा-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग में गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ गांव के पास पीछे से टेंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक समेत तीनों हाईवे में गिर गए, तभी अतर्रा की ओर से रहे दूसरे चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। शिवप्यारी और रानी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद टेंपो और चार पहिया वाहन भाग निकले। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व नजदीक होने पर कमलेश अपनी पत्नी और सास रानी को देवरार गांव छोड़ने जा रहा था। उसके नाम चार बीघा जमीन है। वह अपने पीछे वृद्ध पिता और दो पुत्र-पुत्रियाें को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed