{"_id":"6726734199141f204200bf04","slug":"bike-collided-with-a-bicycle-three-people-including-a-farmer-died-banda-news-c-212-1-sknp1006-117553-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बाइक ने साइकिल पर मारी टक्कर, किसान समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बाइक ने साइकिल पर मारी टक्कर, किसान समेत तीन की मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत से घर जा रहे साइकिल सवार किसान को बाइक सवार तीन लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार किसान और बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार तीसरे घायल को शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव निवासी बाले (55) दीपावली की रात खेत से घर जा रहे थे। मुरवां रोड पर चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्योरा कनैक गांव निवासी शिवगोपाल निषाद (27), चचेरा भाई दुर्जन निषाद व मौसा रतनलाल (35) की बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से किसान बाले, बाइक चालक शिवगोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। कानपुर में इलाज के दौरान मौसा रतनलाल ने भी दम तोड़ दिया। घायल दुर्जन निषाद को बांदा में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिवगोपाल के बड़े भाई रामकृपाल निषाद ने बताया कि शिवगोपाल के दो पुत्र और दो पुत्रियां है, पत्नी कलादेवी है। रतनलाल की तीन पुत्रियां और एक पुत्र और पत्नी सुन्नी देवी है। बाले के छोटे भाई छोटेलाल ने बताया कि बाले बटाई पर खेत लेकर किसानी करते थे। दो बेटी और दो बेटा हैं, पत्नी बृजरानी बेहाल है।
विज्ञापन
गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।