फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   bijalee ke karant se mahila kee maut

बिजली के करंट से महिला की मौत

Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
bijalee ke karant se mahila kee maut
बांदा/खप्टिहा कलां। मोबाइल का चार्जर लगाते समय बृहस्पतिवार को बिजली का करंट लगने से महिला की मौत हो गई। सास को बचाने में बहू भी झुलस गई। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में बृहस्पतिवार को सुबह रज्जब खां की पत्नी जलीलुल निशा (54) घर में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट में चिपक गई। पास में घरेलू कामकाज कर रही बहू शबनम ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी करंट में चिपक गई।
विज्ञापन

तभी अन्य परिजनों की नजर पड़ गई और तुरंत मीटर से बिजली बंद कर दोनों को अलग किया। जलीलुल निशा की तब तक मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से झुलसी शबनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतका के चार पुत्र व एक पुत्री है। पति खेतीबाड़ी करता है। शबनम का पति रिजवान परदेस में मजदूरी करता है। उधर, एक अन्य घटना में अतर्रा नगर निवासी रामऔतार का बेटा राजकुमार बृहस्पतिवार को सुबह 11 हजार हाईटेंशन लाइन के करंट से झुलस गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अतर्रा सब स्टेशन में संविदा लाइनमैन है। मरम्मत करते समय करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed