{"_id":"612d19d08ebc3e79ea2d9902","slug":"bijalee-girane-se-mahila-kee-maut-banda-news-knp6491931179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/ओरन। बकरी चराने गई महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। अन्य घटनाओं में बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बेल्दान गांव निवासी रमेश की पत्नी लालू देवी (45) सोमवार को बकरियां चराने खेत गई थी। शाम चार बजे बारिश होने से वह पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। तभी बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति ने पुलिस को सूचना दी।
चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन बच्चे हैं। उधर, इसी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव में बिजली गिरने से राममिलन की पत्नी रामप्यारी गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वह सोमवार को दोपहर खेत मवेशी चराने गई थी। एक अन्य घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के दोहा गांव में बिजली गिरने से देशराज की पत्नी काया झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह खेत में काम कर रही थी। तभी बिजली गिर गई।