{"_id":"5e404e628ebc3ee5ad3b4583","slug":"bhopal-and-lucknow-teams-hockey-champion-banda-news-knp5435991131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल और लखनऊ की टीमें चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल और लखनऊ की टीमें चैंपियन
विज्ञापन
Bhopal and Lucknow teams hockey champion
- फोटो : BANDA
बांदा। डा. गिरजा शंकर शर्मा मेमोरियल नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की महिलाओं और उत्तर प्रदेश के पुरुषों ने चैंपियनशिप जीत ली। राइफल क्लब ग्राउंड में आयोजित हुई प्रतियोगिता में रविवार को 8 वें दिन फाइनल मैच खेले गए।
महिला वर्ग में भोपाल टीम का मुकाबला मेजबान बांदा से हुआ। भोपाल भारी पड़ी। उसने पेनाल्टी शूट में बांदा को 3-2 के अंकों से पराजित करते हुए टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। भोपाल की शशि, नेहा और शिवांगी ने गोल किए। बांदा टीम की पूनम और गरिमा ने गोल दागे। पुरुष वर्ग फाइनल मैच में स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ और एएफसी भोपाल टीमों के बीच मुकाबला हुआ।
स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ ने भोपाल को 1-0 के अंतर से हराकर फाइनल में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। यह गोल टीम के अंकित प्रजापति ने किया। फाइनल में डीएम हीरालाल भी पहुंचे। सारी टीमों से परिचय लिया।
विज्ञापन
आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमा खां ने डीएम को स्मृतिचिह्न भेंट किया। सचिव जितेंद्र शर्मा और संरक्षक दिनेश शर्मा दिन्ना व मुदित शर्मा ने स्वागत किया। शांति के प्रतीक कबूतर और गुब्बारे छोड़े। अंपायर जावेद खां, फिरोज दाद,शादाब खां, नितिन सक्सेना, शाहिद वली खां, जावेद अहमद, रईश अहमद, नफीस खां आदि रहे। फाइनल मैच का लुत्फ वरिष्ठ खिलाड़ी मुन्ने मगरबी, संतोष शर्मा, शब्बीर खां, बाबा भारती, जमाल उल्ला खां, राजेंद्र अवस्थी, लल्ला भइया, आरिफ खां, खालिज नियाजी, नीलू द्विवेदी, राशिद वली खां, एसबी सिंह व महेश साहिल, फिजियो डा. एमडी शरीफ आदि ने भी लिया। स्कोरर संदीप कुमार व मोहम्मद बाकर रहे।

बांदा में पुरुष वर्ग में विजेता बनी स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ की टीम।- फोटो : BANDA