{"_id":"66ef043af5676f03ea077b44","slug":"bharua-sumerpur-student-dies-after-falling-from-train-banda-news-c-212-1-bnd1005-115902-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रेन से गिरकर भरुआ सुमेरपुर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रेन से गिरकर भरुआ सुमेरपुर के छात्र की मौत
विज्ञापन
बांदा। कानपुर से ट्रेन में आ रहे छात्र की भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास गिरकर मौत हो गई। हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे की नई बस्ती वार्ड 18 निवासी विवेक गुप्ता (18) का शव भरुआ सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास पड़ा पाया गया। स्टेशन मास्टर की सूचना पर बांदा जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।
बड़े भाई हिमांशु गुप्ता ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शुक्रवार को ट्रेन से कानपुर आईटीआई में रजिस्ट्रेशन कराने गया था। वहां से एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर आ रहा था। आशंका जताई कि विवेक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई है।
जीआरपी के सूचना देने पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता कमल किशोर गुप्ता सब्जी का काम करते हैं। घर में मां लक्ष्मी गुप्ता हैं। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर नवेंद्रु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।