{"_id":"61b39b5d7963702c6f6d3e4a","slug":"benefit-of-dual-schemes-to-two-beneficiaries-banda-news-knp668862765","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाभार्थियों को दोहरी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाभार्थियों को दोहरी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। इंदिरा आवास योजना के दो लाभार्थियों को प्रधानमंत्री योजना के आवास आवंटित कर दिए गए। जांच में खुलासा होने पर परियोजना निदेशक (डीआडीए) ने खंड विकास अधिकारी को पूर्व सचिव से आवास निर्माण की धनराशि वसूली के निर्देश दिए हैं।
परियोजना निदेशक हुबलाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत जमवारा में पीएम आवासों की जांच की गई तो खुलासा हुआ कि पूर्व में तैनात सचिव ने वर्ष 2020-21 में रामरती पत्नी कलुआ व ललता पत्नी सुरेश के नाम पर आवास आवंटन कर तीनों किस्त का कुल 2.40 लाख रुपये दे दिए, जबकि इन दोनों को वर्ष 2013-14 में इंदिरा आवास का लाभ दिया जा चुका है।
खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि पूर्व सचिव रमेश कुशवाहा से स्पष्टीकरण लेने के साथ ही लाभार्थियों को दी गई धनराशि की वसूली कर स्टेट नोडल अधिकारी के खाते में जमा कराई जाए। अन्यथा सचिव के विरुद्ध सरकारी पैसे के दुरुपयोग के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।