फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Before panchayat elections, Make arrangements for security

पंचायत चुनाव के मद्देनजर सतर्कता बरतें पुलिस

Thu, 06 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 06 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Before panchayat elections, Make arrangements  for security

 डीएम सुरेश कुमार ने राजस्व और पुलिस अफसरों से कहा है कि पंचायत चुनाव के

विज्ञापन
मद्दे नजर पूरी सतर्कता बरतें। छोटे मामलों को भी गंभीरता से लेकर निपटाएं। उधर, एसपी राकेश शंकर ने थानाध्यक्षों से कहा कि धारा 151, 107, 116 में किसी बेगुनाह को हरगिज परेशान न किया जाए। महिला, बच्चे, विकलांग और सीनियर सिटीजन को पाबंद नहीं किया जाना चाहिए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने संयुक्त बैठक की। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, थाना प्रभारी आदि शामिल रहे। डीएम ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में नियमित भ्रमण करें। छोटी घटनाओं को भी संज्ञान में लेकर कार्रवाई करें।

भूमि या अन्य अपराधिक मामलों की जानकारी एसडीएम को दें। लेखपाल भी सतर्कता बरतें। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि मतदेय स्थलों व बूथों को चिह्नित करें। अपराधिक किस्म के लोगों पर कार्रवाई करें। शस्त्र लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन करें। एडीएम दयाशंकर पांडेय ने अफसरों से कहा कि रोजाना 10 से 12 बजे तक जन सुनवाई में आई शिकायतों का तत्परता से निपटारा करें। किसी भी गलत का साथ हरगिज न दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed