फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Be helpful to farmers and women: Governor

किसानों और महिलाओं के बनें मददगार : राज्यपाल

Mon, 29 Jan 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Be helpful to farmers and women: Governor
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय के नौंवे दीक्षांत समारोह में सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्र-छात्राएं व वैज्ञानिक कैंपस से निकलकर कुछ ऐसा करें कि किसान, महिलाएं आत्मनिर्भर बनें। गरीब बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन


कहा कि आज जो पदक मिले हैं, उसके पीछे माता-पिता की मेहनत भी है। उनका योगदान कभी न भूलें। जो पदक से वंचित रह गए, वे भी कुछ ऐसा करें कि उनके कार्य ही पदक के रूप में जाने जाएं। यहां के लोग पपीता, गुलाब, नीम, एलोवेरा उगाएं और कम लागत से अन्य चीजें जैसे साबुन आदि प्रोडक्ट खुद ही तैयार कर आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन

कहा कि कृषि वैज्ञानिक और छात्र किसानों के बीच जाकर वैज्ञानिक तकनीकि से खेती, खुद की खाद बनाने के तरीके बताएं। सामाजिक समस्याओं के विषयों में शोध करें। उन्नतशील बीजों को तैयार करने का कार्य करें, जिससे बेहतर उत्पादन हो। समूह की महिलाएं लखपति और ड्रोन दीदी कैसे बनें, इस दिशा में काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व उन्होंने ग्रामीण महिला कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। महिला छात्रावास का भी शिलान्यास किया। अंत में उन्होंने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को किताबें व आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं को किट बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed