फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Be cautious of fake calls, links and UPI scams, do not share information

Banda News: फर्जी कॉल, लिंक और यूपीआई स्कैम से रहें सतर्क, साझा न करें जानकारी

Wed, 29 Oct 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 29 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Be cautious of fake calls, links and UPI scams, do not share information
फोटो- 03 रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को साइबर अपराध व महिला अपराध के बारे में जानकारी देती महिला
बांदा। महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तीकरण को लेकर रेलवे पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। मंगलवार को कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ के साथ मिलकर यात्रियों को जागरूक किया। इस दौरान शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला सुरक्षा योजनाओं, सहायता सेवाओं और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को 1090, 181, 112 जैसी हेल्पलाइन सेवाओं, महिला अपराधों से जुड़े कानूनों तथा सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। टीम ने रेलवे यात्रियों को नवीनतम साइबर अपराधों जैसे केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग ई-मेल आदि के प्रति सतर्क किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। यदि कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तत्काल नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं या वेबसाइट व साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। अभियान के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article