{"_id":"66e0a42ac287269ae50212c7","slug":"bdas-rs-80-crore-housing-scheme-gets-green-signal-banda-news-c-212-1-bnd1005-115447-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बीडीए की 80 करोड़ की आवासीय योजना को मिली हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बीडीए की 80 करोड़ की आवासीय योजना को मिली हरी झंडी
विज्ञापन
बांदा। विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा हुई और हरी झंडी दी गई। इनमें महोखर व मवई बुजुर्ग में प्रस्तावित 80 करोड़ लागत वाली आवासीय योजना विकसित करने को भी अध्यक्ष ने स्वीकृति दी। साइंस पार्क और पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।
मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण व नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्राम मवई बुजुर्ग व महोखर में प्रस्तावित लगभग 35 हेक्टेअर की आवासीय योजना को लेकर चर्चा हुई। इस पर करीब 80 करोड़ की लागत निर्धारित है। बीडीए इसे जल्द विकसित करेगा। बोर्ड ने इसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी। बताया कि विकास प्राधिकरण को शासन से सीड कैपिटल उपलब्ध कराया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की लागत में आने वाले व्यय का 50 प्रतिशत राज्य सरकार से सीड कैपिटल के रूप में 20 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।शेष धनराशि विकास प्राधिकरण वहन करेगी। पंडित दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में काशीराम जी स्मृति उपवन में 19 एकड़ भूमि में से सात एकड़़ में सांइस पार्क विकसित किया जाएगा। तुलसी नगर आवासीय योजना में प्राधिकरण से निर्मित टाइप-1 के भवनों को नीलामी के जरिए विक्रय किया जाएगा।
पं. दीनदयाल पुरम आवासीय योजना में विद्युतीकरण कार्य के लिए विद्युत विभाग की ओर से 10 करोड़ की लागत से सब स्टेशन एवं ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी। पूर्व में हटाई गई कालूकुआं पुलिस चौकी का निर्माण अवस्थापना निधि से प्राधिकरण कराएगा। बैठक में डीएम नगेंद्र प्रताप, एडीएम राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, प्रभारी एक्सईएन आरपी यादव, विवेकानंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।