{"_id":"67e0600f5e2504f4ab02745c","slug":"bareillys-rice-industries-accused-of-fraud-of-more-than-one-crore-banda-news-c-212-1-sknp1006-123883-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बरेली की राइस इंडस्ट्रीज पर एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बरेली की राइस इंडस्ट्रीज पर एक करोड़ से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। बिसंडा क्षेत्र के ओरन गांव निवासी धान व्यापारी शिवम शिवहरे ने बरेली स्थित यूके राइस इंडस्ट्रीज और निशा इंडस्ट्रीज पर एक करोड़ 36 लाख 36 हजार 998 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2023-24 में 27 ट्रक धान बेचा था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।
शिवम शिवहरे ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल को दी तहरीर में बताया कि यूके राइस इंडस्ट्रीज पर उनका 65,01,378 रुपये और निशा इंडस्ट्रीज पर 71,35,620 रुपये बकाया है। कई बार भुगतान मांगने पर मिल संचालकों ने बकाया भुगतान देने से मना कर दिया। व्यापारी ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को जब वह साथी पिंटू कोटार्य के साथ बबेरू मंडी पहुंचे, तो वहां पर मौजूद परचेजर मुख्तियार ने उन्हें गालियां दीं और धमकाया। फोन पर मिल मालिकों माजिद, निशात फातिमा, परवेज अहमद समेत अन्य से बात करने पर भी अभद्रता की गई। साथ ही बकाया धान का रुपया दोबारा मांगने पर जान से मारने और बरेली आने पर जिंदा मार देने की धमकी दी है।
एसपी के आदेश पर बिसंडा पुलिस ने माजिद, निशांत फातिमा, परवेज अहमद, शबनम, वाजिद, मोहम्मद हासिम, जमाल अहमद, फजाउल रहमान, तनवीर अहमद और खलील अहमद के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालियों की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी ने बताया कि मामला दर्ज कर सीओ सौरभ सिंह जांच कर रहे हैं।