फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banks to open today; strike scheduled from the 28th to the 30th.

Banda News: आज खुलेंगे बैंक, 28 से 30 तक रहेगी हड़ताल

Sat, 26 Sep 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banks to open today; strike scheduled from the 28th to the 30th.
बांदा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। अनुमान के मुताबिक प्रतिदिन 100 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हो सकता है। हालांकि हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर जिले के बैंक कर्मचारी और अधिकारी तीन दिन हड़ताल में शामिल होंगे। कर्मचारियों की प्रमुख मांग पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। इसके अलावा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन में समयानुसार बढ़ोतरी, पेंशन में डीए की समानता और बैंकों में कर्मचारी व अधिकारी निदेशकों की नियुक्ति समेत अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

हड़ताल से पहले रविवार को बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक पहुंचकर जरूरी काम निपटा सकते हैं। 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के दौरान बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। नकद जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, ड्राफ्ट और अन्य शाखा आधारित सेवाओं पर असर पड़ सकता है। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, एटीएम और ऑनलाइन भुगतान सेवाओं में से कुछ सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रह सकती हैं। सेवा की उपलब्धता संबंधित बैंक की व्यवस्था पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed