फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Woman filling water with submersible dies due to electrocution

बांदा : सबमर्सिबल से पानी भर रही महिला की करंट लगने से मौत

Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Banda: Woman filling water with submersible dies due to electrocution
04बीएनडीपी01- मृतका के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : BANDA
पैलानी (बांदा)। सबमर्सिबल से पानी भर रही महिला की करंट से मौत हो गई। घटना के वक्त बेटा पत्नी को लेने ससुराल गया था। घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव में देवेला उर्फ विद्या तोमर (45) रविवार की सुबह घर में लगे सबमर्सिबल से पानी भरने गईं थीं। वह हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उनका इकलौता लड़का सिंटू अपनी पत्नी को लेने ससुराल झंझरी गांव गया था। सुबह दरवाजा न खुलने पर पड़ोसी धनीराम निषाद ने सीढ़ी लगाकर घर से देखा तो वह हैंडपंप के पास पड़ी थीं।
विज्ञापन

धनीराम ने पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। दरवाजा खोलकर धनीराम अंदर गए और महिला को हिलाया तो उनको भी करंट का जोरदार झटका लगा। वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह हैंडपंप से अलग देवेला को अलग किया, लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना बेटे सिंटू को दी। देवेला के पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। महिला की मौत से गांव में मातम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed