{"_id":"62e0324c7c54a142c17fdaa8","slug":"banda-woman-dies-of-diarrhea-17-admitted-including-mother-and-daughter-diarrhea-patients-increase-in-hospital-due-to-change-in-weather-banda-news-knp709658827","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा :डायरिया से महिला की मौत, मां-बेटी समेत 17 भर्ती, मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा :डायरिया से महिला की मौत, मां-बेटी समेत 17 भर्ती, मौसम में बदलाव से अस्पताल में बढ़े डायरिया के मरीज
विज्ञापन
बांदा। डायरिया से ग्रसित महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, मौसम में बदलाव से उल्टी-दस्त और पेट दर्द आदि के मरीज बढ़ने लगे। पिछले 24 घंटे में 17 मरीज भर्ती किए गए हैं। इनमें मां-बेटी भी शामिल हैं।
जसपुरा गांव की रामकली (50) पत्नी चुन्नू की सोमवार को सुबह डायरिया से हालत बिगड़ गई। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन शव घर ले गए।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को 963 नए मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनके साथ ही लगभग 600 पुराने मरीज भी ओपीडी में पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन और नाक-कान-गला डाक्टरों के कक्ष में रही। हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर गांव की मंजू (30) पत्नी हरीकृष्ण और उसकी पुत्री शिखा (12) को पेट दर्द की शिकायत पर यहां भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इनके साथ ही गायत्री नगर निवासी क्रांति (19), आंबेडकर नगर निवासी सविता (14), सर्वोदय नगर निवासी गुलफ्शा (15), पपरेंदा निवासी गौरी (32), कोर्रही निवासी शादाब (11), जसपुरा निवासी ओमप्रकाश (38), करबई निवासी सुनीता (21), रेवई निवासी प्रदीप सिंह (55) आदि मरीजों का इलाज चल रहा है।