{"_id":"63a4988f8ab2c91e4e43bada","slug":"banda-will-not-tolerate-injustice-to-the-people-of-the-society-banda-news-knp734911779","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: समाज के लोगों के साथ अन्याय नहीं करेंगे बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: समाज के लोगों के साथ अन्याय नहीं करेंगे बर्दाश्त
विज्ञापन
बांदा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में समाज के उत्थान पर चर्चा हुई। सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि समाज के व्यक्ति के साथ अन्याय संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही नवनियुक्त जिला युवा अध्यक्ष व महिला जिलाध्यक्ष को समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
शहर के एक होटल सभागार में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री व बुंदेलखंड प्रभारी शिवकुमार सोनी ने बताया कि संगठन समाज के मेधावियों और होनहार युवाओं को आगे ला रहा है। सिविल सर्विसेज के प्री-एग्जाम में बेहतरीन परिणाम हासिल करने वाले युवाओं को संगठन की तरफ से एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
साथ ही समाज के शोषित व पिछड़े वर्गों के उत्थान पर भी कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि संगठन समाज के हर पीड़ित के साथ खड़ा रहेगा। न्याय दिलाया जाएगा। उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आईवीएफ महोबा जिलाध्यक्ष अजय बरसइयां ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री ने जिला युवा अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता उर्फ सारथी और महिला जिलाध्यक्ष पद पर रजनी गुप्ता के नाम की घोषणा की। उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में बसंत गुप्ता, डॉ. गौरीशंकर गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, मनीष नगरिया, प्रतीक गुप्ता, अतुल सोनी, गौरव अग्रवाल, शीलू लखेरा, नवीन गुप्ता बोड़े, प्रवीण गुप्ता, हिमांशु गुप्ता आदि उपस्थित रहे।