फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Whose complaint should be investigated, how to get justice

बांदा : जिसकी शिकायत उसी को जांच, कैसे मिले न्याय

Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banda: Whose complaint should be investigated, how to get justice
Banda: Whose complaint should be investigated, how to get justice - फोटो : BANDA
बांदा। न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले फरियादियों को निराशा ही हाथ लग रही है। जिस अधिकारी की शिकायत उसी को जांच। ऐसे में फरियादियों को कैसे न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में आयोजित जिला स्तरीय समाधान दिवस में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। शहर के स्वरूप नगर के नत्थू गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में विद्युत के दो पोल न होने से 24 घरों में बिजली नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन

एक्सईएन को तीन बार, जिलाधिकारी को दो बार शिकायत की। एक बार सदर विधायक से पोल लगवाने की मांग की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तहसील दिवस में शिकायत लेकर आए तो एक्सईएन को लिख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोयरा मुगली के रामकृपाल ने बताया कि दबंग उसकी जमीन में कब्जा कर रहे है। जबरन मूंग बो ली है। तहसीलदार व लेखपाल से कई बार कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पिछले समाधान दिवस में शिकायत की तो अफसरों ने लेखपाल को लिख दिया। लेखपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की और कह रहा है कि हदबंदी कराओ। इस बार भी लेखपाल को लिख दिया।

चहितारा के सुनील ने बताया कि सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार ने उसके दरवाजे पर गिट्टी, मौरंग आदि डलवा दिया है, जिससे उसके मकान के अंदर बारिश का पानी घुस रहा है। पिछले दिनों मकान में पानी भरने से भूसा, गेहूं, आटा आदि खराब हो गया। पिछले तहसील दिवस में शिकायत की थी तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेखपाल कह रहा है कि पुलिस में जाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed