फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Villagers create ruckus at power substation, workers ran away, power failure for 48 hours due to tree falling on power line

बांदा :ग्रामीणों का विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा, कर्मचारी भागे, विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से 48 घंटे से बिजली गुल

Sun, 21 Aug 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Banda: Villagers create ruckus at power substation, workers ran away, power failure for 48 hours due to tree falling on power line
अतर्रा। 11 हजार विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने से 48 घंटे से बिना बिजली के रह रहे ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। 50 से अधिक गांव के लोगों ने बिसंडा पावर हाउस का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस बीच यहां तैनात कर्मचारी भाग निकले।
विज्ञापन

बिसंडा फीडर से जुड़े करीब 12 से अधिक गांव व मजरों पुनाहुर, थनैल, बरेहंडा, आऊ, महोतरा, दिखितवारा, सिकलोढ़ी, गड़ाव, कुसमा, पिंडखर, खटौरा, सेमरिया गांव में 48 घंटे से बिजली गुल है। शाम ढलने पर मच्छरों के प्रकोप के कारण पूरी रात छत में टहल कर गुजारने को मजबूर हैं। रविवार को सुबह महोतरा प्रधान प्रतिनिधि नीरज अवस्थी, सुधीर गौतम, पुष्पेंद्र द्विवेदी, सूरज गौतम, बालमुकुंद सविता, दिवाकर पांडेय, राजा गौतम, युवराज द्विवेदी, आशीष यादव, अनूप परिहार, रंजन यादव, चुन्ना, राहुल कुमार आदि ने बिसंडा पावर हाउस पर हंगामा काटा। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर लाइनमैन सहित कर्मचारी इधर-उधर भाग निकले।
विज्ञापन

अवर अभियंता अनुदेश कटियार ने कहा कि महोतरा गांव में विद्युत लाइन पर पेड़ गिर जाने से 11 हजार की लाइन बाधित हो गई थी। शनिवार को बारिश के कारण कई जगह फाल्ट की समस्या भी बनी रही। काम चल रहा है। रविवार देर रात बिजली आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed