फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda tops in poetry writing and Chitrakoot tops in stories.

Banda News: कविता लेखन में बांदा व कहानी में चित्रकूट अव्वल

Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Banda tops in poetry writing and Chitrakoot tops in stories.
बांदा। युवा कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मंडल स्तरीय युवा उत्सव व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में मंडल के चारों जिलों के युवाओं ने अपनी मेधा का प्रदर्शन किया। कविता लेखन में बांदा तो कहानी में चित्रकूट अव्वल रहा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय व जिला युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फोटोग्राफी में बांदा की साक्षी प्रथम व चित्रकूट के आवेश सिंह द्वितीय रहे। कहानी लेखन में चित्रकूट की खुशी प्रथम रही। भाषण प्रतियोगिता में महोबा की अंजली सक्सेना प्रथम रही। कविता लेखन में बांदा की गुनगुन प्रथम व हमीरपुर की श्रेया मिश्रा द्वितीय रही। जबकि महोबा की यशस्वी तिवारी को तीसरा स्थान मिला। पेंटिंग में चित्रकूट के राजू को प्रथम तथा बांदा के अभिषेक गुप्ता को द्वितीय और महोबा की नमृता को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

लोकगीत एकल में महोबा प्रथम, बांदा द्वितीय तथा चित्रकूट जनपद तृतीय रहा। लोकगीत समूह में बांदा प्रथम, महोबा द्वितीय तथा चित्रकूट तृतीय रहा। लोकनृत्य एकल में-महोबा प्रथम, चित्रकूट द्वितीय तथा बांदा तीसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य समूह में महोबा टीम प्रथम, चित्रकूट टीम द्वितीय तथा हमीरपुर टीम तृतीय रही। साइंस मेला एकल एवं समूह में महोबा ने बाजी मारी। जबकि बांदा दूसरे व चित्रकूट तीसरे स्थान पर रहा। टेक्सटाइल में बांदा की अनुपमा गुप्ता को प्रथम स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक डॉ. धनंजय सिंह, निकिता बनर्जी, अनुपमा, अर्पित पटेल, योगेश, दीनदयाल सोनी रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार प्रजापति,आदित्य कुमार अरुणा सिंह, उमेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed