फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Tired of blackmailing, the student made a rape report

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर छात्रा ने कराई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Banda: Tired of blackmailing, the student made a rape report
अतर्रा। 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसकी फोटो स्टेटस में लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। उसे गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों स्वजातीय हैं। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित किशोरी 10वीं की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 10 दिन पूर्व यानी पहली नवंबर की रात पशु बाड़े से घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का स्वजातीय 17 वर्षीय किशोर मिल गया। उसने उसे पकड़ लिया और खेत की तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया। मोबाइल से फोटो भी खींच ली।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि बाद में ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। मनमर्जी से बुलाने लगा। विरोध करने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। लोकलाज के चलते उसने किसी से कुछ नहीं बताया। दो दिन पूर्व फिर ब्लैकमेलिंग करने लगा। बात नहीं मानी तो उसने फोटो स्टेटस में लगा ली। किशोर की हरकत से तंग आकर उसने घटना की जानकारी घरवालों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों किशोर उम्र के हैं। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। साथ ही आरोपी का डीएनए नमूना लेकर जांच को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed