फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Won first prize in Boat Avengers.

Banda News: बोट एवेंजर्स में जीता प्रथम पुरस्कार

Mon, 31 Aug 2026 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 31 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Won first prize in Boat Avengers.
फोटो-3-पुरस्कार के साथ बाेट एवेंजर्स के प्रतिभागी छात्र। स्रोत: स्वयं
अतर्रा। आईआईटी गुवाहाटी में 29 और 30 अगस्त को तकनीकी महोत्सव टेक्निश का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें ट्रैक टाइटन्स प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अतर्रा की टीम ने बोट एवेंजर्स में प्रथम स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में टीम ने तकनीकी दक्षता, नवाचार, टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया।

टीम में समर्थ गुप्ता, लकी सिंह, यश शर्मा, प्रशांत पटेल, अंकित यादव और आरव सहित छह छात्र शामिल रहे। आईआईटी गुवाहाटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तकनीकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करना कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। टीम के प्रदर्शन ने विद्यार्थियों की तकनीकी प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को भी प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

सफलता पर संस्थान के निदेशक प्रो. दीपेंद्र सिंह और कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed