{"_id":"6a947b82f07e3695160c05d6","slug":"construction-was-done-by-closing-the-drain-drainage-stopped-banda-news-c-212-1-mah1012-151452-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: नाले को बंद कर निर्माण कराया, जलनिकासी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: नाले को बंद कर निर्माण कराया, जलनिकासी ठप
Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अतर्रा के मोहल्ला बजरंग नगर में एक नाले को ऊपर से बंद करके उस पर पक्का निर्माण कराया जा रहा है। नाले को बंद करने से जलनिकासी बाधित हो गई है।
इसकी शिकायत पर एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए। जांच के बाद नगर पालिका ने कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस भी दे दी। बावजूद इसके अब तक न तो नाले के ऊपर से कब्जा हट सका है। प्रकरण की शिकायत डीएम से की गई है।
मोहल्ला बजरंग नगर निवासी कृष्णकांत गुप्ता ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके घर के पीछे नाला बना हुआ है। इसमें उनके मकान की जलनिकासी होती है। आरोप है कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने इस को बंद कर दिया है और इस पर पक्का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी का रास्ता बंद हो गया है।
प्रकरण की शिकायत उन्होंने एसडीएम अतर्रा से की तो उन्होंने जांच के निर्देश दिए थे। नगर पालिका की ओर से जांच के बाद चार अगस्त को कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस भी जारी की गई और कब्जा हटाने को कहा गया। बावजूद इसके अब तक नाले के ऊपर से कब्जा नहीं हट सका है। आरोप है कि शिकायत करने पर पड़ोसी उन्हें परेशान भी कर रहा है।
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी अतर्रा नगर पालिका विजेता गुप्ता ने कहा कि नोटिस के बाद भी अगर कब्जा नहीं हटाया गया है तो शिकायतकर्ता से जानकारी ली जाएगी। नाले से कब्जा हटवाया जाएगा।