{"_id":"636be90ee32b117a472fa9bb","slug":"banda-three-injured-including-bjp-mahila-morcha-city-general-secretary-in-the-fight-banda-news-knp7274600195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री समेत तीन घायल
विज्ञापन
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग मोहल्लों में हुए विवाद में भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गायत्री नगर मोहल्ला निवासी भाजपा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री गायत्री देवी (34) मंगलवार की रात पति प्रेमनारायण (40) व पुत्र नितिन (16) के साथ घर में थीं। मोहल्ले में रहने वाले दो युवकों का अन्य युवकों से विवाद हो गया। नितिन भी निकल पड़ा, दोनों युवकों ने उसे पकड़ लिया और स्टंप से मारपीट की।
बचाने के लिए दौड़ीं नगर महामंत्री और उनके पति को मारा पीटा। आरोप है कि महामंत्री के हाथ में चाकू मार दिया। इससे तीनों घायल हो गए। नगर महामंत्री की तहरीर पर कार्तिक गुप्ता व आयुष आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।