फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: The youth who went to bath drowned in the booming Yamuna, missing

बांदा : नहाने गया युवक उफनाई यमुना में डूबा, लापता

Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Banda: The youth who went to bath drowned in the booming Yamuna, missing
Banda: The youth who went to bath drowned in the booming Yamuna, missing - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरोदर गांव में नहाने गया युवक उफनाई यमुना नदी में डूब गया। देर शाम तक एसडीआरएफ टीम और गोताखोर उसे खोज नहीं सके। परिजनों के मुताबिक नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। एक अन्य घटना में केन नदी में डूबकर वृद्ध चरवाहे की मौत हो गई।
विज्ञापन

पिपरोदर गांव निवासी सलीम का पुत्र शमीम (18) शनिवार को सुबह यमुना नदी नहाने गया था। उफनाई यमुना नदी के गहरे पानी में समा गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन तेज बहाव होने से उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पैलानी एसडीएम लाल सिंह यादव, सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय और थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति मौके पर पहुंचे तथा मरका क्षेत्र के गोताखोरों की मदद से उसकी खोजबीन कराई। हाल ही में नाव दुर्घटना पर यहां डेरा डाले एसडीआरएफ टीम भी पहुंच गई और जवानों ने स्टीमर से खोज की। पर कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि उसकी खोज के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि शमीम एकलौता पुत्र है। कर्नाटक में मजदूरी करता था। एक माह पूर्व घर लौटा था। पिता की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी।

उधर, इसी थाना क्षेत्र के सिंधन खुर्द गांव निवासी छेद्दू कोरी (70) शनिवार को सुबह मवेशी चराने गया था। अवैध खनन होने के चलते केन नदी के आस पास बड़े गड्ढे हैं। केन नदी में मवेशियों के उतरने पर उन्हें हांकते समय छिद्दू का पैर खनन के गड्ढे में फिसल गया और नदी में गिर गया। गोताखोरों की मशक्कत के बाद उसका शव मिला। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed