फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Sudhir and Laxmi topped in 100 meters, showed their strength in the block level sports competition in the mini stadium

बांदा : 100 मीटर में सुधीर और लक्ष्मी अव्वल, मिनी स्टेडियम में खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

Tue, 23 Aug 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Banda: Sudhir and Laxmi topped in 100 meters, showed their strength in the block level sports competition in the mini stadium
खप्टिहा कलां। जसपुरा कस्बे के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक वर्ग में सुधीर प्रथम, रविप्रकाश द्वितीय व विपिन तृतीय रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग में लक्ष्मी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, सीमा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

400 मीटर बालक वर्ग में विपिन कुमार सिंह प्रथम, आदित्य द्वितीय, राजेश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में राधिका प्रथम, सीमा द्वितीय, महक तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, बालिका वर्ग में अनीता प्रथम रहीं। 1500 मीटर बालक वर्ग में रोहित प्रथम, रविप्रकाश द्वितीय रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में सुधीर प्रथम, अंकित द्वितीय, शुभम तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, नेहा द्वितीय, पिंकी तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक बालक वर्ग में मोहम्मद जैद प्रथम, आदित्य द्वितीय, शिवम तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक बालिका वर्ग में प्रियांशी प्रथम, अंकिता द्वितीय व मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबाल में रामपुर की टीम विजेता व जसपुरा उप विजेता रहा। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आदित्य कुमार पटेल व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन पूनम गुप्ता, प्रभारी बीडीओ जसपुरा आदि ने विजेताओं को प्रमाण पत्र, शील्ड, मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed