{"_id":"63a5ef2b564da90fea767bba","slug":"banda-stolen-tractor-recovered-two-days-ago-thief-arrested-banda-news-knp735091740","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो दिन पहले चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी, चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो दिन पहले चोरी हुए ट्रैक्टर की बरामदगी, चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
अतर्रा। दो दिन पहले नगर से चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही एक आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी में शामिल दो अन्य चोर भाग गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम लगाई है।
सीओ सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो दिन पहले नगर के बांदा रोड निवासी नीरज द्विवेदी के घर से ट्रैक्टर चोरी हो गया था। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस बीच ट्रैक्टर सहित चोरों के मध्य प्रदेश की तरफ जाने की जानकारी मिली।
इस पर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे, एसआई अशोक कुमार, सुधीर चौरसिया, कांस्टेबल कुलदीप, अजय, विश्वनाथ और आकांक्षा यादव की टीम ने छापा मारा। महुटा गांव के केवटन पुरवा से चोर को चोरी के ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया गया। उसके साथ साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपी अवधेश यादव निवासी नगनेधी के पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।