फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Sahil, Deepak and Shivam top 100 meters race

साहिल, दीपक और शिवम 100 मीटर दौड़ में अव्वल

Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Banda: Sahil, Deepak and Shivam top 100 meters race
फोटो 28 बीएनडीपी 12- 100 मीटर दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद - फोटो : BANDA
बांदा। 66वीं क्षेत्रीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को हुई। पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। पहले दिन बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने की। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श बजरंग कॉलेज के साहिल सिंह, प्रथम और अजय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग विद्यालय के दीपक कुमार प्रथम, डीएवी इंटर कॉलेज के पंकज सोनकर द्वितीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के शिवम सिंह प्रथम और राजेंद्र पाल दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज की प्राची प्रथम, आर्यकन्या की खुशी यादव द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में जीजीआईसी की अनीसा प्रथम, आर्यकन्या की जानकी यादव द्वितीय रहीं। 100 मीटर दौड़ सब जूनियर वर्ग में राजकीय बालिका विद्यालय की अंजली प्रथम और श्रीहनुमान बाहुक उच्चतर माध्यमिक की रेनू द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1500 मीटर दौड़ में जूनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के सुधीर कुमार प्रथम और अर्जुन द्वितीय रहे। 1500 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के गौतम यादव प्रथम और विकास द्वितीय रहे। लंबी कूद जूनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के शोभित प्रथम और जीआईसी के जितेंद्र वर्मा द्वितीय रहे। लंबी कूद सीनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के आदित्य कुमार प्रथम, जीआईसी के रामलखन द्वितीय रहे। सब जूनियर लंबी कूद में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के अंकित तिवारी प्रथम और अनूप सिंह द्वितीय रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता के निर्णायकों में सुरेश साहू, शाहिद वली, रमेशचंद्र, रामदेव, अरुण कुमार, घनश्याम शुक्ला, पुष्पा सिंह, स्मिता, रेशमा खातून, आशुतोष शुक्ला, प्रेमलता रहीं। आयोजक प्रधानाचार्य अमिता सिंह और आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश पांडेय रहे।

फोटो 28 बीएनडीपी 13- लंबी कूद में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद

फोटो 28 बीएनडीपी 13- लंबी कूद में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed