फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda's four child scientists selected for national competition

बांदा के चार बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Banda's four child scientists selected for national competition
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता के लिए चयनित बाल विज्ञानी। - फोटो : BANDA
बांदा। 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में कक्षा 8वीं के चार बाल विज्ञानियों ने अपनी मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है। गुरुवार को इन बाल विज्ञानियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अनथुवा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बाल विज्ञानी दीपू और हर्षित तथा गिरवां गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी काजल और छात्र किशन ने राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार द्वारा संचालित 29वीं राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपने विज्ञान प्रोजेक्ट से मेधा का परचम लहरा दिया।
विज्ञापन

राज्य समन्वयक और आयोजक संस्था विकास के निदेशक डा.सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब यह बाल विज्ञानी पहली से 5 फरवरी तक होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर कुल 1018 स्कूलों के 7688 बाल विज्ञानियों ने विज्ञान प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। उनके साथ 3844 गाइड टीचर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विज्ञानी दीपू और हर्षित ने गिरते भूजल स्तर पर प्रोजेक्ट बनाया। इनका मार्ग दर्शन शिक्षक इंद्रवीर सिंह ने किया। इसी तरह बाल विज्ञानी कुमारी काजल और किशन ने फसल उत्पादन पर प्रोजेक्ट बनाए। इनका मार्ग दर्शन टीचर अर्चना वर्मा द्वारा किया गया। गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में इन मेधावियों को सम्मानित किया गया।

मेजबान कालेज प्रधानाचार्य/जिला समन्वयक मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने कहा कि इन बच्चों ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों के बगैर भी ग्रामीण परिवेश में पढने वाले बच्चे किसी से कमतर नहीं हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने भी उन्हें शाबासी दी। प्रशस्ति पत्र दिए गए। संयोजक कमलेश कुमार ने भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed