{"_id":"6398bfe1d7678c25c304a027","slug":"banda-preparation-to-connect-bundelkhand-expressway-with-jhansi-banda-news-knp7333214142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को झांसी से जोडने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को झांसी से जोडने की तैयारी
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का विस्तार झांसी तक करने की तैयारी की जा रही है। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी) ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। झांसी प्रशासन से संपर्क भी साधा गया है लेकिन यूपीडा अधिकारी अभी खुलकर बात करने से कतरा रहे हैं।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अभी चित्रकूट से शुरू होकर बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन और औरैया होते हुए इटावा में आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ा गया है। अब इसे झांसी से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। एक्सप्रेसवे का विस्तार होने पर चित्रकूट से झांसी पहुंचने में साढ़े तीन घंटे लेंगे। अभी अभी साढ़े चार घंटे लगते हैं।
296.1 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 16 जुलाई 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। निर्धारित समय से आठ माह पहले निर्माण पूरा होने से 1100 करोड़ रुपये की बचत हुई है। एक्सप्रेसवे निर्माण से चित्रकूट से दिल्ली की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में पूरी होने का दावा भी किया जाता है। अभी एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
यूपीडा के मीडिया प्रभारी, एक्सईएन दुर्गेश उपाध्याय ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से झांसी को जोड़ने के प्रस्ताव के बारे में सुना है। शासन स्तर पर चर्चा चल रही है लेकिन लिखित निर्देश नहीं मिले हैं। सरकार से मंजूरी के बाद ही कोई कवायद शुरू होगी।
इनसेट
----------
एक्सप्रेसवे में अभी नहीं लगेगा टोल टैक्स
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में फर्राटा भर रहे वाहनों पर अभी टोल टैक्स नहीं लगेगा। शासन स्तर से टोल टैक्स वसूलने की कोई तारीख अब तक तय नहीं की गई है। हालांकि एक्सप्रेसवे में कई टोल नाका अभी अधूरे हैं। यूपीडा मीडिया प्रभारी दुर्गेश उपाध्याय ने बताया कि टोल टैक्स की प्रक्रिया चल रही है। इस पर निर्णय सरकार को लेना है। अभी टोल टैक्स वसूलने की कोई तारीख निश्चित नहीं की गई।