{"_id":"6324c22652f31516b40827c6","slug":"banda-panna-tiger-reserve-will-open-for-tourists-from-october-banda-news-knp718484476","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा पन्ना टाइगर रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा पन्ना टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
बांदा। पर्यटन सीजन में 1.73 लाख पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व और खजुराहो घूमने के लिए पहुंचे। इसमें 1.72 लाख देशी और करीब 500 विदेशी पर्यटक शामिल है। इनसे टाइगर रिजर्व को अकेले टिकट बिक्री से 3.61 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। अब एक बार फिर एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए टाइगर रिजर्व का प्रवेश खुल जाएगा। पहली बार पर्यटकों को केन नदी में सैर करने के लिए बोट मिलेगी। इससे कारोबार और बढ़ने की उम्मीद है।
पन्ना टाइगर रिजर्व का कोर और क्षेत्र 1598 वर्ष किलोमीटर में फैला है। बफर क्षेत्र के अकोला और झिना में मानूसन के सीजन में पर्यटन की गतिविधि जारी रहीं। वहीं बफर जोन में सभी गतिविधियां बंद रहीं। इसे एक अक्टूबर से खोला जा रहा है।
पिछले साल की अपेक्षा इस बार महिला पर्यटकों की संख्या अधिक रही है। इसे अब एक अक्टूबर से खोला जा रहा है। खास बात यह है कि प्रबंधन इस बार पर्यटकों के लिए करीब छह किमी तक केन नदी में बोट से सैर कराने की योजना बनाई गयी है।
विज्ञापन
पन्ना टाइगर रिजर्व में 75 से भी अधिक बाघ स्वच्छंद रूप से विचरण करते हैं। यहां के बाघ पर्यटकों के लिए हमेशा ही आकर्षण का केंद्र रहते हैं। इस बार विलुप्तप्राय गिद्ध भी पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। देश में पाई जाने वाली गिद्धों की 9 में से 7 प्रजातियां पन्ना टाइगर रिजर्व में हैं। विलुप्तप्राय वन्यप्राणी फिसिंग कैट भी पन्ना टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। टाइगर रिजर्व प्रबंधन पर्यटकों को आगामी दिनों केन नदी में वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराएगा।
पर्यटन वर्ष देशी विदेशी कुल
2016-17 28079 10466 38545
2017-18 24128 6712 30842
2018-19 28931 6548 35479
2019-20 24245 4942 29187
2020-21 23588 048 23636
एक नजर में पार्क
स्थापना: 1981
कुल क्षेत्रफल 1578.55 वर्ग किमी.
कोर जोन 576.903 वर्ग किमी.
बफर जोन 1021.97 वर्ग किमी.