फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Oneway was not allowed to be implemented in Chowk Bazar, jam continued

चौक बाजार में वनवे नहीं होने दिया लागू, जाम बरकरार

Wed, 09 Nov 2022 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Banda: Oneway was not allowed to be implemented in Chowk Bazar, jam continued
कालूकुआं में जाम में फंसे राहगीर। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला प्रशासन ने शहर वासियों को चौक बाजार में रोज के जाम से निजात दिलाने का प्रयास किया था, लेकिन व्यापारियों ने इसे लागू नहीं होने दिया था। ऐसे में आज भी चौकबाजार में सुबह से रात तक जाम में फंसकर लोग परेेशान होते हैं।
विज्ञापन

10 नवंबर (गुरुवार) को परिवहन दिवस मनाया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार और जाम के झाम से राहगीरों को निजात पर कोई नई पहल के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आज भी शहर के बाशिंदों को बाजार से लेकर प्रमुख चौराहों तक जाम की झंझट से जूझना पड़ रहा है। ई-रिक्शा की भरमार कोढ़ में खाज साबित हो रहे हैं। मौजूदा में शहर में लगभग 1500 ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें करीब 80 फीसदी ऐसे हैं, जिनका पंजीकरण नहीं है।
विज्ञापन

उधर, शहर की सड़कों का विस्तार नहीं हुआ। अतिक्रमण से सड़कें व गलियां और संकरी हो गईं। दुकानों के बाहर वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से लोगों का निकलना दूभर रहता है। पुलिस और प्रशासन ने बाजार में जाम से निजात के लिए वनवे की कोशिश की, लेकिन व्यापारियों के विरोध से इसे वापस लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वाहनों की संख्या करीब 1.30 लाख पहुंच गई। 8 साल में लगभग 40 हजार छोटे-बड़े वाहन बढ़े। सड़कें चौड़ी न होने और अतिक्रमण तथा वाहनों की संख्या बढने से जाम की नौबत ज्यादा बढ़ गई।
जिले में वाहनों का ब्योरा
वाहन 2014 2022 बढ़े/घटे
बाइक 60,771 91,383 30,612 बढ़े
ट्रैक्टर 14,199 17,132 2933 बढ़े
जीप 5070 4133 937 घटे
कार 3196 5056 1896 बढ़े
स्कूटर/स्कूटी 2654 8062 5408 बढ़े
मोपेड 1831 1235 596 घटे
तिपहिया वाहन 1549 2418 869 बढ़े
ट्रक 504 779 275 बढ़े
बस 258 319 61 बढ़े
अन्य वाहन 102 348 246 बढ़े
योग 90,134 1,30,865 43,833 बढ़े
शहर के प्रमुख चौराहे जहां लगता सबसे ज्यादा जाम
बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, चौक बाजार, गूलर नाका, कोतवाली रोड, महेश्वरी देवी चौराहा, क्योटरा चौराहा, बबेरू रोड, कचहरी चौराहा आदि।

ई-रिक्शा की संख्या ज्यादा होने से जाम की समस्या बढ़ी है, पर इन्हें रोका नहीं जा सकता। कालूकुआं व बाबूलाल चौराहा में कोन और रस्सी बंधवाकर सड़क को दो हिस्सों में बांटा गया है, इससे काफी हद तक जाम से निजात मिली है। बाजार में वनवे व्यवस्था लागू की, लेकिन व्यापारियों की समस्या को देखते हुए इस व्यवस्था को खत्म करना पड़ा। फिलहाल कोई नया प्लान नहीं है। हरेक चौराहा पर एक ट्रैफिक कांस्टेबल और दो होमगार्ड लगाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई जा रही है। -सत्य प्रकाश शर्मा
पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), बांदा।
पंकज शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed