{"_id":"63163ee6b174521f655cf2f5","slug":"banda-one-day-principal-taught-the-lesson-of-discipline-to-the-students-banda-news-knp716575746","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : एक दिन की प्रधानाचार्या ने छात्रों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : एक दिन की प्रधानाचार्या ने छात्रों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ
विज्ञापन
एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं परी सिंह।
- फोटो : BANDA
अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में सोमवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर इंटरमीडिएट की छात्रा परी सिंह को प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया। छात्रा ने स्कूल में बेहतर अनुशासन और शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।
एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं छात्रा परी ने कक्षा, अध्यापक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। शिक्षकों को रुचि पूर्ण, गुणवत्तायुक्त शिक्षण के लिए कहा। बच्चों को पौधरोपण और सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान टीसी लेने आए दो छात्रों सहित उनके अभिभावकों को बैठाकर जलपान कराया।
परी सिंह के एक दिन के प्रधानाचार्य बनने के साथ-साथ कक्षा 9 के छात्र अभिषेक वर्मा ने अविरल यादव ने अंग्रेजी, ऋषभ रैकवार ने गणित, धनंजय गुप्ता ने विज्ञान, शिवानी सिंह ने संस्कृत के विषयों को अलग-अलग कक्षाओं पर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। इस मौके पर शिक्षक कालीचरण बाजपेयी, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा, शांतिभूषण, वीरेंद्र दीक्षित, प्रेमलता, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।