फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   banda news,banda

आधा शटर खोलकर बेच रहे सामान

Tue, 11 May 2021 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
banda news,banda
बांदा। जिले में कोरोना कर्फ्यू का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। एक तरफ पुलिस दुकानें बंद करा रही है तो दूसरी तरफ दुकानदार आधा शटर खोलकर बिक्री कर रहे हैं। दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। इससे संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। सिर्फ दोपहर के वक्त ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आता है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद दुकानदार सहालग और ईद को लेकर चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे हैं। मंगलवार को सुबह मुख्य बाजार सहित गली-कूचों में दुकानें धड़ल्ले से खुली रहीं। हालांकि, शहर कोतवाली पुलिस ने कई सराफा सहित दर्जनभर दुकानों का चालान किया। इसके बावजूद दुकानदार चोरी-छिपे बिक्री करने में जुटे रहे। पुलिस को देखकर आनन-फानन दुकानदार शटर गिरा देते हैं, लेकिन उनके गुजरते ही फिर आधे शटर से बिक्री शुरू हो जाती है। त्योहार और सहालग के चक्कर में दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखने से कतरा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी पूरे दिन दुकानें खुल रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि कफ्र्यू का पालन न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed