फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: MR in the doctor's room, patients' line outside, X-ray plate finished, treatment is being done by taking photos from mobile

बांदा : डॉक्टर कक्ष में एमआर, बाहर मरीजों की लाइन, एक्सरे प्लेट खत्म, मोबाइल से फोटो खींचकर हो रहा इलाज

Thu, 25 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Banda: MR in the doctor's room, patients' line outside, X-ray plate finished, treatment is being done by taking photos from mobile
ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा। जिला अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को ओपीडी में डॉक्टर के कक्ष पर एमआर कब्जा जमाए रहे, इससे मरीजों को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। उधर, डिजिटल एक्सरे प्लेट खत्म हो जाने पर मोबाइल फोन पर फोटो खींच कर मरीजों को दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान लगभग 1200 मरीजों ने पर्चा बनवाया। यहां लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक की है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता के कक्ष में बदन दर्द, बुखार, पीलिया और उल्टी दस्त के मरीजों की भीड़ रही। उन्होंने बताया कि रोजाना 150 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. ह्दयेश सिंह पटेल के कक्ष के बाहर भी वायरल फीवर और उल्टी दस्त के मरीजों की भीड़ रही। डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि नाक, कान और गला के तकरीबन 150 मरीज आ रहे हैं। हड्डी रोग विभाग में डॉ. विकास दीप बिल्हारिया के कक्ष में प्लास्टर चढ़ाने वाले मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी के दौरान एमआर का डॉक्टर कक्ष में प्रवेश वर्जित है। अगर कोई डॉक्टर ओपीडी के दौरान एमआर को कक्ष में बैठाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह इसे औचक निरीक्षण के दौरान देखेंगे। उधर, डिजिटल एक्सरे प्लेट के लिए उन्होंने 12 पैकेट का आर्डर दिया है। एक दो दिन में लखनऊ से आएंगी। फिलहाल मोबाइल से फोटो खींचकर एक्सरे दिया जा रहा है। काम बाधित नहीं है। - डॉ. एसएन मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed