फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Meeting with villagers, decide whether the beneficiary is eligible and ineligible: Venkateswara Lu

बांदा : ग्रामीणों के साथ बैठक कर लाभार्थी के पात्र व अपात्र होने का निर्णय करें : वेंकटेश्वर लू

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Banda: Meeting with villagers, decide whether the beneficiary is eligible and ineligible: Venkateswara Lu
02 बीएनडीपी11- कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक में भाग लेते प्रमुख सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर - फोटो : BANDA
बांदा। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लाभार्थी के पात्र व अपात्र का निर्णय गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक में करें। उसके बाद मौके पर ही भौतिक सत्यापन करें। इससे यथा स्थिति साफ होगी। फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
विज्ञापन

गांवों को विवाद व समस्या रहित बनाने के लिए अच्छी मंशा से काम करें। संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर समझौते के तहत समस्याओं का निस्तारण करें। बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एडीएम उमाकांत, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पीएम आवास (शहरी) की समीक्षा में प्रभारी नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी मनोज जैन ने बताया कि 300 ऐसे लाभार्थी थे जो आवास का पैसा लेकर बाहर चले गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर नोटिस जारी कर 282 मकानों का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। 18 लाभार्थियों के फोन नंबर नहीं लग रहे। इस पर सचिव ने रिकवरी का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज की समीक्षा में डीपीआरओ अजय आनंद ने बताया कि ग्राम पंचायतों में 400 सामुदायिक शौचालय बनाए जाने थे। 399 बनकर तैयार हो गए हैं। रख-रखाव के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्थानांतरित कर दिया गए। शिकायत पर निरीक्षण किया गया तो 50 बंद मिले। सचिव ने शौचालयों के बंद अवधि का पैसा केयर टेकर के मानदेय से काटने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव ने 469 में महज 181 सर्विस सेंटरों में वाईफाई सुविधा लागू होने पर असंतोष जताया। 30 सितंबर तक सभी में वाईफाई सुविधा के निर्देश दिए। बाल पुष्टाहार विभाग की समीक्षा में कहा कि सभी 1,63,569 लाभार्थियों का बेवसाइट में आधार फीडिंग किया जाए। राजस्व विभाग की समीक्षा में कहा कि ज्यादातर शिकायतें भूमि विवाद, बंटवारा, अवैध कब्जों की आ रही हैं। गांव में जाकर संभ्रांत व पढ़े लिखे लोगों की समिति तैयार कर उनके सामने समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed