फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda Kings beat Challenger by six wickets

Banda News: बांदा किंग्स ने चैलेंजर को छह विकेट से हराया

Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Banda Kings beat Challenger by six wickets
पुलिस लाइन में विजेता टीम के साथ खड़े डीसीए के पदाधिकारी व खिलाड़ी।- - फोटो : स्रोत स्वयं
बांदा। पुलिस लाइन खेल मैदान में शुक्रवार को बांदा क्रिकेट लीग का फाइनल मैच बांदा किंग्स व चैलेंजर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बांदा किंग्स ने चैलेंजर को छह विकेट से हरा दिया और ट्राॅफी हासिल की। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बांदा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चैलेंजर पहले बैटिंग करते हुए 16.2 ओवर में 96 रन पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाज गौरव यादव ने 21 रन और युवराज ने 15 रन बनाए। बांदा किंग्स के गेंदबाज लवलेश यादव ने तीन ओवर में 12 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं, यदुवेंद्र यादव ने दो ओवर में एक मेडन फेंका। जवाब में बैटिंग करने उतरी बांदा किंग्स ने 15.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच कृष्णा सिंह (58 रन) रहे। मैन ऑफ द मैच कृष्णा सिंह को डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौली भारद्वाज व संजय मिश्रा, राम किशोर, राममिलन गुप्ता, रेहान खान और प्रदीप गुप्ता ने पुरस्कृत किया। विजेता व उप विजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को ट्राॅफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गाय। मुख्य अतिथि विजेंद्र पांडेय (विज्जुभाई ) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed