फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Instructions to set up police picket in Bhuragarh

Banda News: भूरागढ़ में पुलिस पिकेट स्थापित करने के निर्देश

Thu, 12 Jan 2023 05:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Instructions to set up police picket in Bhuragarh
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त आरपी सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक मयूर भवन सभागार में हुई। आयुक्त ने निवेश मित्र पोर्टल पर मिले प्रकरणों का निस्तारण समय से कराने के निर्देश अफसरों को दिए। जनपदीय अधिकारियों को हमीरपुर और बांदा के निवेश मित्र पोर्टल के शेष मामलों का निस्तारण शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में सड़क, नाली का निर्माण एवं विकास कार्य जल्द कराने की मांग की। आयुक्त ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया। भूरागढ़ में पानी की उपलब्धता के लिए प्रस्तावित योजना के अनुसार शीघ्र कार्रवाई की बात कही। औद्योगिक क्षेत्र के आसपास असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए पुलिस पिकेट स्थापित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने उद्यमियों से अधिक से अधिक उद्योग जनपद बांदा सहित मंडल के अन्य जनपदों में लगाने के लिए निवेश के प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा। चित्रकूट एवं महोबा के अधिकारियों को भी इसी तरह से प्रयास करने की बात कही। जनपदों में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और एक जनपद-एक उत्पाद योजना की समीक्षा कर संबंधित अफसरों को निर्देशित किया। डीआईजी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्या समेत अन्य विभागों के अफसर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि जिन उद्यमियों को भूखंड पूर्व में आवंटित किये गये हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक उद्योग स्थापित नहीं कियेे हैं। ऐसे उद्यमियों से उद्योग स्थापित करने के लिए समन्वय कर कार्यवाही करें। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि प्रदूषण नियंत्रण की रोकथाम के लिए मेडिकल वेस्टेज का निस्तारण कराने की कार्यवाही की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed