{"_id":"6ab173a715fb3f4285012778","slug":"badausa-mahurai-barkatpur-road-lost-in-potholes-banda-news-c-212-1-bnd1007-152420-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बदौसा-महुराई-बरकतपुर मार्ग गड्ढों में गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बदौसा-महुराई-बरकतपुर मार्ग गड्ढों में गुम
विज्ञापन
बदौसा। कस्बे को गांव महुराई और बरकतपुर से जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। पीडब्ल्यूडी विभाग की यह सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों और कीचड़ से पट गई है। सड़क ओवरलोड वाहनों के लगातार संचालन से सड़क उखड़ गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।
सड़क की जर्जर हालत से सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं और राहगीरों को होती है। गड्ढों में भरे गंदे पानी से वाहनों के गुजरने पर राहगीरों के कपड़े खराब हो जाते हैं। कीचड़ के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल है। महुराई रेलवे गेट संख्या 481 के बंद होने पर प्रशासन इसी मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में इस्तेमाल करता है।
समाजसेवी संतोष कुशवाहा, शाहनवाज खान शानू ने बताया कि सड़क की बदहाली से आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में अनावश्यक समय लगता है। उन्होंने प्रशासन से मार्ग का विशेष नवीनीकरण और मजबूत डामरीकरण कराने की मांग की है।