फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Indefinite hunger strike in protest against charging patients

Banda News: मरीजों से वसूली के विरोध में आमरण अनशन

Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Indefinite hunger strike in protest against charging patients
फोटो-18-अशोक लाट में अनशन पर बैठे जदयू नेता।
बांदा। स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार और मरीजों से वसूली के विरोध में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सोमवार को अशोक लाट में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया। अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं।
विज्ञापन

जदयू ने प्रशासन के समक्ष स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी 15 सूत्री मांगें रखीं। इनमें 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को तत्काल चालू कराने और जिला अस्पताल समेत नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी व जसपुरा के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग प्रमुख है।
विज्ञापन


रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में मरीजों से कथित अवैध वसूली, बाहर की दवाइयां व जांच लिखे जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी की गई है। मेडिकल कॉलेज में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच, मेट्रन कार्यालय की कार्यप्रणाली की जांच और योग्य वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर को मेट्रन का दायित्व देने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा ड्यूटी, बायोमीट्रिक उपस्थिति और रोस्टर में कथित अनियमितता व एक ही स्थान पर तैनात कर्मचारियों के नियमानुसार स्थानांतरण की जांच की मांग की गई है। अनशन स्थल पर जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल, संतोष अकेला, बिहारी लाल, सद्दाम, रवींद्र नाथ, पिंकी प्रजापति समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed