फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Illegal mining on agricultural land, fined Rs 15 lakh

Banda News: कृषि भूमि पर अवैध खनन, 15 लाख रुपये लगाया जुर्माना

Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Banda: Illegal mining on agricultural land, fined Rs 15 lakh
बांदा जिले में बारिश के चलते खदानें बंद हैं, लेकिन कृषि भूमि पट्टा की आड़ में मौरंग का अवैध खनन व डंप का खेल चल रहा है। कृषि भूमि पर अवैध खनन की जांच सही मिलने पर डीएम ने दो खदान संचालकों पर 15 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


नरैनी तहसील क्षेत्र में लहुरेटा, मानपुर सहित पांच और सदर में गंछा में कृषि भूमि पर मौरंग खनन का पट्टा है। पट्टाधारक परिवहन के साथ-साथ जिले में जगह-जगह मौरंग का अवैध डंप भी कर रहे हैं। खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार ने बताया कि एसडीएम नरैनी और सीओ के साथ गुरुवार की रात छापा मारा था।
विज्ञापन


इस दौरान लहुरेटा कृषि भूमि पट्टा में अवैध खनन मिला था। इसकी खान अधिकारी की ओर से पैमाइश कराई गई। खान अधिकारी की जांच में मोतीलाल की ओर से 551 घन मी. मौरंग और राजकुमार की ओर से 996 घन मीटर मौरंग का अवैध रूप से डंप पाया गया। अनियमितताओं को देखते हुए डीएम अनुराग पटेल ने 4,95,000 और 10,45,800 का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed