{"_id":"62f007a5bf105662b91f3e48","slug":"banda-hospital-cordoned-off-on-woman-s-death-doctors-and-staff-ran-away-brother-filed-a-complaint-with-police-alleging-death-due-to-wrong-treatment-banda-news-knp7117726200","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा : महिला की मौत पर अस्पताल घेरा, डॉक्टर और स्टाफ भागे, भाई ने पुलिस को दी तहरीर, गलत इलाज से मौत का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा : महिला की मौत पर अस्पताल घेरा, डॉक्टर और स्टाफ भागे, भाई ने पुलिस को दी तहरीर, गलत इलाज से मौत का लगाया आरोप
विज्ञापन
उर्मिला। (फाइल फोटो)
- फोटो : BANDA
नरैनी। गलत इंजेक्शन से महिला की मौत का आरोप लगाकर परिजनों ने क्लीनिक का घेराव कर हंगामा किया। महिलाओं का गुस्सा भांप डॉक्टर और स्टाफ ताला लगाकर भाग निकले।
एमपी के छतरपुर जिले के चंदला थानांतर्गत छठी बम्हौरी गांव निवासी उर्मिला (36) पत्नी हरेराम रक्षाबंधन पर अपने मायके कटरा कालिंजर आई थी। उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। शनिवार को दोपहर भाई जानकी उन्हें कालिंजर रोड स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर प्लास्टर बंधवाने ले गया। यहां इंजेक्शन लगने पर उनकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी से जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
इसके बाद महिला के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मायके और ससुराल पक्ष की महिलाओं ने क्लीनिक का घेराव कर जमकर हंगामा किया। क्लीनिक स्टाफ और महिलाओं में नोकझोंक हुई। आरोप है कि स्टाफ ने महिलाओं से अभद्रता की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत किया। भाई ने आरोपी डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर दी है। नरैनी कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।