फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Gorakhpur team in final after defeating Panipat

Banda News: पानीपत को हराकर गोरखपुर टीम फाइनल में

Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Banda: Gorakhpur team in final after defeating Panipat
बबेरू (बांदा)। ज्वाला प्रसाद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर गोरखपुर टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। उसने पानीपत (हरियाणा) टीम को सात विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच पर्थ पटेल को घोषित किया गया। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन

जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में आयोजित टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। गोरखपुर क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी को उतरी पानीपत स्पोर्ट्स (हरियाणा) टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए।
विज्ञापन

बल्लेबाज दिव्यांशु ने 43 रन बनाए। गोरखपुर टीम के गेंदबाज अनुभव ने 3 और सुजीत गिरी व अंकित ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर क्लब ने तीन विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में 148 रन बनाकर मैच जीत लिया। बल्लेबाज पर्थ पटेल ने 76, अंकित ने 26 व सचिन सिंह ने 11 रन बनाए। पानीपत टीम के गेंदबाज पीयूष ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायर शिवशंकर सिंह, आनंद गौतम, महेंद्र गुप्ता व कमेंटेटर सुरेंद्र साहिल, अभिषेक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव व अंशु रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल और व्यवस्थापक कुलदीप गुप्ता, पंकज द्विवेदी व विष्णु प्रताप ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

अजय सिंह पटेल, विवेकानंद गुप्ता, बच्चा सिंह, विक्रम सिंह, विश्वेसर पांडेय, सुखदेव प्रसाद, सुधीर गुप्ता, कृष्ण कुमार, श्रीराम, मनीष कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीराम क्रिकेट क्लब अयोध्या व कामाक्षी ग्रुप बाराबंकी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed