फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Gautam and Purvi's performance in 5000 meters race

5000 मीटर दौड़ में गौतम और पूर्वी का जलवा

Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Banda: Gautam and Purvi's performance in 5000 meters race
विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते प्रधानाचार्य। - फोटो : BANDA
बांदा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को खत्म हो गई। सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के गौतम यादव और बालिका वर्ग में भागवत प्रसाद इंटर कालेज की पूर्वी गुप्ता विजेता रहीं। 3000 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के सुधीर कुमार और बालिका में आर्य कन्या की साधना ने पहला स्थान हासिल किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न स्कूल-कालेजों के छात्र-छात्राएं विजयी रहे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भागवत प्रसाद इंटर कालेज ग्राउंड में खेलकूद का आयोजन जीआईसी बांदा ने किया था। 100 मीटर दौड़ सीनियर बालक में हिंदू इंटर कालेज, अतर्रा के सुमित गिरि, जूनियर में जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू के ब्रजेश कुमार व सब जूनियर में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के शिवम सिंह प्रथम रहे। बालिका सीनियर अनीशा (जीजीआईसी), जूनियर में अनीता (जीजीआईसी, तिंदवारी) और सब जूनियर में अंजली (जीजीआईसी बांदा) ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

शाटपुट गोला फेंक बालक सीनियर में नितिन सिंह (बिसंडा), जूनियर में आदित्य व सब जूनियर में लखन (भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज), बालिका सीनियर में काजल (तिंदवारी), जूनियर में अंशिका (बांदा), सब जूनियर में साक्षी गुप्ता (अतर्रा) प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कूद बालक सीनियर में सुमित गिरि (अतर्रा), जूनियर में उत्कर्ष (तिंदवारी), सब जूनियर में अंकित तिवारी (बांदा) और बालिका सीनियर में शबीना (बीरा), जूनियर में अनीता (तिंदवारी), सब जूनियर में जागृति ठाकुर (पौहार), 200 मीटर दौड़ बालक सीनियर में दीपक कुमार (बांदा), जूनियर में राहुल गिरि (अतर्रा), सब जूनियर में शिवम सिंह (बांदा) तथा बालिका सीनियर में अनीशा (बांदा), जूनियर में शालू (पौहार) व सब जूनियर में शिवानी (बीरा) प्रथम स्थान पाया।

5000 मीटर पैदल चाल बालक सीनियर में धनीराम (जीआईसी बांदा) व बालिका सीनियर में संध्या (आर्य कन्या), और 3000 मीटर पैदल चाल बालक जूनियर में आशीष पटेल (आदर्श बजरंग) व बालिका जूनियर में साधना (आर्य कन्या) पहले स्थान पर रहीं। अन्य खेलकूद के नतीजे भी घोषित कर दिए गए। समापन समारोह में अपर जिलाधिकारी अमिताभ यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed