{"_id":"637e6590d1cc690e741f1c01","slug":"banda-fraud-report-against-two-including-the-then-president-banda-news-knp729898788","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तत्कालीन अध्यक्ष समेत दो के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तत्कालीन अध्यक्ष समेत दो के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
बांदा। धोखाधड़ी के मामले में पद से हटाए गए नगर पालिका अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन पर फर्जी तरीके से भवन कर निर्धारण रजिस्टर में नामांतरण का आरोप है। नगर पालिका गृह कर लिपिक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर पालिका परिषद गृह कर लिपिक विनोद कुमार (मर्दन नाका, छिपटहरी) द्वारा दी गई तहरीर में कहा है कि बिजलीखेड़ा निवासी अरविंद सिंह ने शिकायत की थी कि शांति नगर स्थित उसके मकान का गृह कर दूसरे के नाम दर्ज कर दिया गया है। जांच में शिकायत सही पाई गई, जबकि भवन कर निर्धारण रजिस्टर पर नामांकन व नामांतरण गृह कर लिपिक द्वारा सक्षम अधिकारी के सत्यापन व स्वीकृति पर दर्ज किया जाता है।
प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। लिपिक के इन आरोपों पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को दोपहर बाद तत्कालीन अध्यक्ष मोहन साहू और दीपक कुमार गुप्ता (पोड़ाबाग) के विरुद्ध धोखाधड़ी और साजिश समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
इसकी विवेचना कोतवाली उप निरीक्षक रामराज सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी कोतवाली इंस्पेक्टर शिवशंकर यादव ने बताया कि एफआईआर दर्ज हो गई। जांच की जा रही है।